{"_id":"5e4970e88ebc3ee5fb3e6f70","slug":"bhakiyu-tundla-news-agr429815513","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानु के पदाधिकारी नारखी थाने के सामने धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानु के पदाधिकारी नारखी थाने के सामने धरने पर बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला/नगला बीच (फिरोजाबाद)। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने पर रविवार को पदाधिकारियों ने युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में नारखी थाने पर तीन घंटे धरना दिया। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ मौके पर पहुंचे। बाद में भानुप्रताप सिंह से मुलाकात के बाद धरना समाप्त हो सका।
शनिवार को रजावली के आनंद पब्लिक स्कूल में हुई फायरिंग मामले में संचालक ने भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित 15 अन्य पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस भाकियू युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में दोपहर दो बजे पदाधिकारी नारखी थाने पहुंचे और थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी होते ही आनन-फानन में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सीओ अजय चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से धरना प्रदर्शन समाप्त करने को कहा। लेकिन कोई नहीं माना। इस पर सीओ अजय चौहान खुद भानु प्रताप सिंह के आवास गांव नगला सुखदेव, थाना सकरौली जिला एटा पहुंचे और उन्हें धरना प्रदर्शन समाप्त करने के लिए मनाया।
विज्ञापन
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पवन ठाकुर को फोन कर प्रदर्शन समाप्त करने को कहा। तब कार्यकर्ता वहां से हटे। इस दौरान कालीचरन चतुर्वेदी, डा. रामगोपाल, राजकुमार सिंह, ताहिर खान, शीलू सिकरवार, राजकुमार सिंह, इशाक मोहम्मद, सुनील कुमार सिंह, अंशू ठाकुर, सतेंद्र सिंह और रिसाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।