फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhakiyu surrounded the police station, workers sat on strike

Agra News: भाकियू ने घेरा थाना, धरने पर बैठे कार्यकर्ता

Wed, 20 Aug 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu surrounded the police station, workers sat on strike
सहावर थाने के गेट पर धरने पर बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ता।
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने बुधवार की रात सहावर थाना घेर लिया। कार्यकर्ता प्रदेश सचिव के नेतृत्व में थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। किसान यूनियन के सदस्य मारपीट के दो मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने से नाराज थे। किसान यूनियन के पदाधिकारी ने बताया कि सहावर में गांव परतापुर मोहम्मद खान निवासी जयपाल 5 अगस्त की रात भतीजे के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी ब्लॉक के पास उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। उन्होंने विरोध किया तो कार सवारों ने उनकी पिटाई लगा दी। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह बुधवार की दोपहर गांव परतापुर नियाजुल निशा निवासी हरिओम खाद लेकर ई-रिक्शा से गांव लौट रहे थे, इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनसे मारपीट की। हरिओम ने मामले में खाने पर शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने इसमें भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश सचिव विपिन राघव को मिली तो वह रात में किसानों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। किसान यूनियन ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। धरने की सूचना मिलने पर सीओ पटियाली संतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस किसान यूनियन को मनाने में जुटी रही, लेकिन वह मुकदमे की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed