फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhajans and kirtans held in temples on Hanuman birth anniversary

Agra News: हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में हुए भजन-कीर्तन

Tue, 23 Apr 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bhajans and kirtans held in temples on Hanuman birth anniversary
हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में हुए भजन-कीर्तन
विज्ञापन

भक्तों ने किया सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरीबिछवां। मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव जिले भर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। भक्तों ने व्रत रखकर रामभक्त हनुमान की मंदिरों में पहुंच आराधना की। वहीं सुबह से लेकर देर रात तक मंदिरों में हनुमान चालीसा, आरती आदि का पाठ चलता रहा। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों ने पूजा पाठ के साथ भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किए।
शहर के राधारमन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह से ही भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। यहां भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए यज्ञ में आहुतियां दीं। इसके साथ ही शहर के कचहरी रोड स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। हनुमान मंदिर पर पहुंचे भक्तों ने सुबह से लेकर देर शाम तक भजन कीर्तन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बिछवां क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर पावन धाम अंजनी पर स्वामी हरिदास महाराज की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। मंदिर की साज सजा के साथ संकट मोचन मंदिर की पोशाक और चोला चढ़ाने का कार्य भी पूरा कराया गया। भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में ओमेंद्र यादव, विनोद कुमार, रमेश कुमार, इनाम सिंह आदि भक्त मौजूद रहे। क्षेत्र के गांव औरंध स्थित संकट मोचन मंदिर पर विधि विधान से हवन यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह चौहान, गुड्डी चौहान, सुखपाल सिंह, टीटू पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कस्बे में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
करहल। मंगलवार को कस्बा करहल में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर कस्बे में दो शोभा यात्राएं निकाली गईं। एक शोभायात्रा मोटामल महाराज मंदिर से और दूसरी बालाजी मंदिर से निकली। दोनों शोभायात्राएं कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मंदिरों पर भी हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया गांव व स्थित राम जानकी मंदिर पर हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा में विमलेश कश्यप, संजीव राठौड़, मयंक वर्मा, पंकज चतुर्वेदी, नरेश मिश्रा सोमेश राज बहादुर कश्यप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed