{"_id":"635a307222a9d76b5b528494","slug":"bhai-dooj-2022-celebration-in-agra-central-jail-and-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhai Dooj 2022: जेल मे बंद अपने भाइयों से मिलने पहुंची बहनें, तिलक कर मनाई भाई दूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhai Dooj 2022: जेल मे बंद अपने भाइयों से मिलने पहुंची बहनें, तिलक कर मनाई भाई दूज
Thu, 27 Oct 2022 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:47 PM IST
सार
जिला और केंद्रीय कारागार आगरा में बृहस्पतिवार को भाई दूज के अवसर पर बंदी भाइयों को टीका करने के लिए बहनों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
जेल में बंदी भाई को तिलक करती बहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की जिला और केंद्रीय कारागार में भैया दूज का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दोंनो ही कारागारों के बाहर बहनों की लम्बी-लम्बी लाइनें देखने को मिलीं। लंबे इंतजार के बाद जेल में पहुंची बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। कई बहनों के आंसू छलक पड़े। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक कर रक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
जिला और केंद्रीय कारागार में बृहस्पतिवार को भाई दूज के अवसर पर बंदी भाइयों को टीका करने के लिए बहनों की भीड़ लगी रही। जेल प्रशासन ने महिलाओं को प्रवेश देने के लिए विशेष इंतजाम किए है। चेकिंग के बाद सभी को अंदर जाने दिया जा रहा है। खाने के पैक्ड सामान और फलों को ही ले जाने की अनुमति है। बहनें भी भाइयों से मिलकर काफी खुश हैं।
विज्ञापन