फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhagwat katha vachak complained of stolen to cm office lucknow

वृंदावन में कथा वाचक के तीन लाख रुपये चोरी, मुख्यमंत्री से शिकायत, पुलिस महकमे में हड़कंप

Mon, 22 Jul 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
bhagwat katha vachak complained of stolen to cm office lucknow
होटल के बाहर खड़े पुलिस के वाहन - फोटो : अमर उजाला
अटल्ला चुंगी स्थित एक होटल से कथा वाचक के 3.5 लाख रुपये चोरी हो गए। इस मामले में सीएम ऑफिस से आए फोन कॉल से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पांच घंटे तलाश के बाद भी पुलिस खाली हाथ रही। 
विज्ञापन


शनिवार रात करीब आठ बजे जानेमाने रामकथा वक्ता रामभद्राचार्य महाराज के शिष्य कथा वाचक जय मिश्र एक सेवक व कार चालक चित्रकूट निवासी मुकेश के साथ अटल्ला चुंगी चौराहा स्थित एक होटल में रुके। कमरा उनके शिष्य संजीव रावत ने बुक कराया। 
विज्ञापन


इनोवा कार को होटल परिसर में खड़ी कर कथा वाचक कमरा संख्या 107 में ठहरे थे। तभी उनके कमरे में रखे सूटकेस से साढे़ तीन लाख रुपये चोरी हो गए। कथा वाचक ने घटना की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को दी। कुछ ही समय में मथुरा पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार मीणा, क्षेत्राधिकारी सदर रमेश तिवारी, एसओजी टीम, बीडीएस टीम, स्थानीय पुलिस ने होटल का चप्पा-चप्पा छान मारा।

कथा प्रवक्ता की कार और कमरे में भी रुपये तलाश किए। कथा प्रवक्ता के कार चालक मुकेश से सख्ती से पूछताछ की। पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी पुलिस खाली हाथ रही। थक हारकर पुलिस ने शाम को कथा वाचक जय मिश्र की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। 

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि होटल से चित्रकूट के कथा वाचक जय मिश्र के चोरी हुए साढे़ तीन लाख रुपये नहीं मिले। इस मामले में होटल प्रबंधन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

पट्टाभिषेक के कार्ड वितरित करने आए थे महाराज 
कथा वाचक जय मिश्र का चित्रकूट स्थित आश्रम में सात अगस्त को पट्टाभिषेक होना प्रस्तावित है। सूत्रों ने बताया कि वह इस कार्यक्रम के कार्ड वितरित करने नगर के आश्रमों में आए थे। वह यहां गाजियाबाद से वृंदावन आए थे। रविवार प्रात: नौ बजे होटल से चित्रकूट के लिए प्रस्थान करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed