फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhagwat Katha is not just a religion, it is the science of life.

Agra News: भागवत कथा केवल धर्म नहीं, जीवन का विज्ञान है

Tue, 02 Jun 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha is not just a religion, it is the science of life.
बाह। जयनरायन मंदिर बाह में सोमवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू हुई। पहले दिन आचार्य माधव मयंक तिवारी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि यह जीवन का शाश्वत विज्ञान है। इसमें बताया गया है कि मनुष्य कैसे दुख से मुक्त होकर आनंद, शांति और मोक्ष की ओर बढ़ सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनना आत्मा की शुद्धि का मार्ग है। बताया कि कथा सुनने से जीवन में ज्ञान की प्राप्ति होती है। व्यक्ति सही-गलत को पहचान पाता है। भागवत कथा समाज को जोड़ती है। साथ ही हमें सेवा, सहयोग और संस्कारों से जोड़ती है। इससे पहले बाह कस्बे में बैंड बाजे के साथ मंगल कलश यात्रा आयोजन किया गया। बाह के बाजार से लेकर सड़क तक पुष्प वर्षा के बीच निकाली गई कलश यात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान भजन कीर्तन ने भक्तों को निहाल कर दिया। कथा में ठाकुरजी जयनरायन महाराज परीक्षत बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed