{"_id":"65ff1a80b931c9f4c70045f1","slug":"bhagat-singh-rajguru-and-sukhdev-remembered-on-martyrs-day-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-114893-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शहीद दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शहीद दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव
Sat, 23 Mar 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
शहीद दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव
- नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में दी गई श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आजादी के अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहीद दिवस पर याद किया गया। शहर के नगर पालिका कार्यालय स्थित शहीद पार्क में तीनों अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर चेयरमैन के साथ अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। चेयरमैन संगीता गुप्ता ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
चेयरमैन ने तीनों शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव से अंग्रेजी हुकूमत कांपती थी। यही कारण था कि उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि आलाेक गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की इतनी ताकत भी नहीं थी कि तीनों वीर सपूतों को 24 मार्च 1931 को फांसी लगाती। क्रांतिकारियों के भय के चलते जो फांसी 24 मार्च को लगनी थी उसे एक दिन पहले 23 मार्च को ही चुपके से लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे देश के सपूतों से सीख लेनी चाहिए।
किसान नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
शहीद पार्क में किसान नेता राधेश्याम शाक्य, तिलक सिंह राजपूत, राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद दुबे, ओमकार सिंह यादव, राजेश राजपूत, नरेंद्र सिंह यादव आदि किसानों ने भी शहीद पार्क पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।