{"_id":"6a1df141f0839e8b9404e875","slug":"bhadraulis-je-removed-bkus-protest-ends-on-the-eighth-day-agra-news-c-25-1-agr1008-1074839-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भदरौली के जेई को हटाया, आठवें दिन समाप्त हुआ भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भदरौली के जेई को हटाया, आठवें दिन समाप्त हुआ भाकियू का धरना
Tue, 02 Jun 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
भदरौली के जेई को हटाया, भाकियू का आठवें दिन समाप्त हुआ धरना
- फोटो : internet
बाह। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) का संघर्ष रंग लाया। सोमवार को भदरौली के जेई हिमांशु कौशिक को हटा दिया गया है। भाकियू के धरना प्रदर्शन को लेकर अधीक्षण अभियंता सोमवीर ने जेई के खिलाफ जांच बिठाई थी। जांच के बाद उन्होंने भदरौली के जेई हिमांशु कौशिक को एत्मादपुर के मुड़ी चौराहा बिजली घर पर तैनात कर दिया है। वहीं, बाह के सहायक अभियंता मीटर जितेंद्र यादव को भदरौली के जेई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
सातवें दिन रविवार को धरना जारी रहने पर जिलाध्यक्ष दीपक तोमर ने 2 जून को आगरा जिले की 3 सीमाओं के टोल प्लाजा पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। सदर एवं एत्मादपुर तहसील के पदाधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर दीपक तोमर के नेतृत्व में, बाह और फतेहाबाद तहसील के पदाधिकारी लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर जिला प्रवक्ता रामनिवास रघुवंशी के नेतृत्व में, खेड़ागढ़ तहसील के पदाधिकारी ग्वालियर हाईवे के सैंया टोल प्लाजा पर तहसील अध्यक्ष विनोद सिकरवार के नेतृत्व में प्रदर्शन की कमान सौंपी थी। सोमवार को आठवें दिन विद्युत उपसंस्थान बाह पर चल रहे धरना स्थल पर नायब तहसीलदार बाह दयाचंद पौरुष, एसडीओ पिनाहट रविप्रताप सिंह पहुंचे। धरना प्रदर्शन पर बैठे भाकियू नेताओं को जेई हिमांशु कौशिक को हटाए जाने का पत्र सौंपा। बिजली से जुड़ी किसानों की 22 सूत्रीय मांगों का पत्र भाकियू ने दोनों अधिकारियों को सौंपा, जिनका जल्द ही समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। इस पर आठवें दिन धरना समाप्त हो गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र भदौरिया, तहसील अध्यक्ष अनुज भदौरिया, जितेंद्र यादव, अजीत भदौरिया, उदय सिंह परिहार, अर्जुन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रामलखन वर्मा, सप्तान सिंह वर्मा, अंकित पांडेय, रविंद्र शर्मा, नृपेंद्र सिंह भदौरिया, अमित डंडौतिया, गजराज भदौरिया, सोनू चौहान, नेकराम, परमवीर चौहान, चरन सिंह आदि रहे।