फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Betting on IPL, three arrested

आईपीएल पर लगा रहे थे सट्टा, तीन गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Betting on IPL, three arrested
आगरा। कमला नगर के बृजधाम कॉलोनी स्थित फ्लैट में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर तीन सटोरियों को पकड़ लिया। सट्टा कराने वाले तीन मुख्य आरोपी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फिरोजाबाद निवासी राजेश यादव, यमुना विहार कॉलोनी निवासी बॉबी यादव और सीताराम कॉलोनी निवासी सचिन अग्रवाल उर्फ लालू हैं। राजेश यादव ने बृजधाम कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में किराये पर फ्लैट ले रखा था। उनके पास से दस मोबाइल, रजिस्टर और डायरी, 700 रुपये, एक डीवीडी, एक पेन बरामद किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वो भगवान नगर निवासी यूनुस, नौशाद और दिलशाद के लिए आईपीएल पर सट्टा लगाते हैं। तीनों भाई हैं। उन्हें प्रति माह वेतन पर रखा हुआ है। ऐसा इसलिए करते हैं, जिससे खुद नहीं पकड़े जाएं। इसके अलावा ज्यादा सट्टा लगाने पर कमीशन भी देते थे।बॉबी और यूनुस पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों से बरामद मोबाइल का डाटा चेक कर रही है, जिससे उनके संपर्क के लोगों के नाम की जानकारी मिल सके। वहीं फरार मुख्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही हैं। इस पर गोपनीय तरीके से पुलिस की टीम काम कर रही है। पुलिस पूर्व में जेल भेजे गए सटोरियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। सटोरिये आगरा से बाहर जाकर भी सट्टा करा रहे हैं। यह दिल्ली के सरगना के संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed