{"_id":"6677a0c1de2127ba6707d6ad","slug":"betrayed-in-love-kept-luring-girl-with-promise-of-marriage-illicit-relations-then-refused-to-take-seven-round-2024-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्यार में ऐसी भूल कर बैठी प्रेमिका...अब खुद पर आ रही शर्म; प्रेमी की घिनौनी करतूत पर नहीं हो रहा यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्यार में ऐसी भूल कर बैठी प्रेमिका...अब खुद पर आ रही शर्म; प्रेमी की घिनौनी करतूत पर नहीं हो रहा यकीन
Sun, 23 Jun 2024 11:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:18 AM IST
सार
युवती को प्यार में बड़ा धोखा मिला। जिस प्रेमी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, अब वो ही दगाबाज निकला। शादी की कहने पर वो मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में शादी का झांसा देकर युवती से उसके घर आने वाले युवक ने अवैध संबंध बना लिए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह शादी के लिए तैयार हो गया। दहेज में 10 लाख रुपये में से पांच लाख रुपये भी ले लिए। अब शादी से इन्कार कर रहा है। युवती ने आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहर निवासी एक युवती के पिता को आंखों से दिखाई नहीं देता है। आगरा की तहसील एत्मादपुर के एक गांव निवासी दो लोगों के माध्यम से खेतीबाड़ी करते हैं। युवती के घर उक्त दोनों लोग अपने पंकज नामक रिश्तेदार को साथ लाए तथा 70 हजार रुपये आलू की खेती के लिए उधार ले लिए। युवती के भाई और भाभी व अन्य परिजन माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने जम्मू गए थे। आरोप है कि इसी बीच पंकज व एक अन्य युवती के घर पहुंच गए। युवती घर में अंदर बने गोदाम में पंकज ने युवती से जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। इसके साथ ही आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह उसे ब्लैकमेल करते हुए उसका शोषण करता रहा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। तब आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर गर्भपात करा दिया। जब युवक के परिजन से बात हुई तो उसके परिजन शादी करने को तैयार हो गए। आरोपी युवक के परिजन युवती के पिता से दहेज़ में 10 लाख रुपये की मांग की। तब शादी से पहले युवती के पिता ने आरोपी युवक के परिजन को पांच लाख रुपये दे दिए।
इस बीच युवक के पिता की बीमारी से मौत हो गई। युवती ने कुछ समय बाद शादी की बात कही तो युवक ने उससे गाली-गलौज करते हुए शादी से इन्कार कर दिया। 17 जून को दिए शादी के लिए दिए रुपये चेक के माध्यम से वापस करने आए तथा मारपीट पर आमदा हो गए। युवती ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।