फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BEO found the headmaster absent

बीईओ को अनुपस्थित मिले प्रधानाध्यापक

Tue, 30 Aug 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
BEO found the headmaster absent
मैनपुरी। बीईओ घिरोर सुमित कुमार ने मंगलवार को विकास खंड घिरोर के प्राथमिक विद्यालय ओय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। शिक्षा की गुणवत्ता भी खराब मिली। बीईओ ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखा है।
विज्ञापन

बीईओ ने प्रात: 8.15 बजे प्राथमिक विद्यालय ओय प्रथम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। विद्यालय को कुछ बच्चों द्वारा खोला गया। 8.30 बजे तक प्रधानाध्यापक उपस्थित नहीं हुए। उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों/अभिभावकों द्वारा बताया गया कि प्रधानाध्यापक प्रतिदिन विद्यालय देर से ही आते हैं। बच्चों ने बताया कि कल सोमवार को बच्चों को फल वितरण भी नही किया गया।
विज्ञापन

उपस्थित बच्चों की कॉपियां चेक करने पर पाया गया कि कॉपियां सही तरीके से चेक नहीं की जा रही हैं। विद्यालय में रनिंग वाटर की फिटिंग पूर्ण होने के उपरांत भी शौचालय में रनिंग वाटर उपलब्ध नहीं है। विद्यालय संचालन में अनियमितता बरतने के कारण बीईओ ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed