{"_id":"62fbcc76938c125f5f4b0289","slug":"beo-found-seven-education-friends-and-one-instructor-absent-mainpuri-news-agr5435715141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बीईओ के आकस्मिक निरीक्षण में खुल गई पोल, अनुपस्थित मिले सात शिक्षा मित्र और एक अनुदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बीईओ के आकस्मिक निरीक्षण में खुल गई पोल, अनुपस्थित मिले सात शिक्षा मित्र और एक अनुदेशक
Wed, 17 Aug 2022 06:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 06:28 AM IST
सार
खंड शिक्षाधिकारी ने क्षेत्र के पांच परिषदीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान सात शिक्षामित्र और एक अनुदेशक गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
यूपी प्राइमरी स्कूल (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में खंड शिक्षाधिकारी घिरोर सुमित कुमार वर्मा ने मंगलवार को विकास खंड के पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात शिक्षामित्र और एक अनुदेशक अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का मानदेय काटते हुए भविष्य में अनुपस्थिति पर सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
बीईओ सुमित कुमार मंगलवार को प्रात: 8:30 बजे प्राथमिक विद्यालय बडाहार पहुंचे। यहां निरीक्षण के समय शिक्षा मित्र प्रीती और आराधना अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय कंजाहार पर शिक्षा मित्र गौरी और सुमन, प्राथमिक विद्यालय कल्होर पुवां पर शिक्षामित्र सुभाष चंद्र और सरिता देवी, प्राथमिक विद्यालय धीप पर शिक्षामित्र ब्रजेश कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
वेतन काटने के आदेश
वहीं कंपोजिट विद्यालय चापरी पर तैनात अनुदेशक प्रियंका अनुपस्थित मिलीं। बीईओ ने सभी का एक दिन का मानदेय काटते हुए भविष्य में अनुपस्थित मिलने पर बर्खास्तगी की चेतावनी दी।
विज्ञापन