फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bengali doctor compounder committed inappropriate act against innocent child

Agra: बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक में चार साल की मासूम से अश्लील हरकत, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी कंपाउंडर

Sun, 03 May 2026 01:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 03 May 2026 01:10 PM IST
सार

महिला ने बताया कि जब वह शिकायत करने क्लीनिक पहुंची तो आरोपी के परिवार के लालू उस्मानी ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Bengali doctor compounder committed inappropriate act against innocent child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ दवा लेने एक बंगाली डॉक्टर की क्लीनिक पर गई थी। पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी चार वर्षीय बेटी की तबीयत खराब थी। उसे बड़ी बहन के साथ सराय ख्वाजा स्थित विश्वास बंगाली के क्लीनिक पर दवा लेने भेजा था। आरोप लगाया कि वहां डॉक्टर विश्वास के कंपाउंडर असीम उस्मानी छोटी बेटी को बहला-फुसलाकर क्लीनिक में बने कमरे में ले गया। उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन


बच्ची उसकी हरकतों से घबरा गई और शोर मचाने लगी। वह रोते हुए घर आई और मां को पूरी घटना बताई। महिला ने बताया कि जब वह शिकायत करने क्लीनिक पहुंची तो आरोपी के परिवार के लालू उस्मानी ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात तक चली पंचायत
शुक्रवार दोपहर हुई घटना के बाद पीड़िता की मां ने सराय ख्वाजा पुलिस चौकी पर शिकायत की। दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे और रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चले। पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही। थाना प्रभारी को पता चला तो उन्होंने तुंरत कार्रवाई शुरू करा दी।


शहर में जगह जगह खुले हैं क्लीनिक
शहर में जगह-जगह बंगाली डॉक्टर क्लीनिक खोले हुए हैं। ये डॉक्टर बंगाली चिकित्सा की डिग्री दिखाकर अप्रशिक्षित स्टाफ के साथ क्लीनिक चलाते हैं। इन क्लीनिकों पर ही अक्सर ऑपरेशन भी कर दिए जाते हैं। कम फीस और सस्ती दवाओं के कारण अधिकांश लोग इनके पास इलाज के लिए पहुंचते हैं। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग इनकी जांच भी नहीं करता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed