फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Benefits of Pradhan Mantri Awas Yojana to the person traveling by air in Etah

गरीबों की योजना में गोलमाल: एटा में हवाई यात्रा करने वाले को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

Sat, 17 Jul 2021 01:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 01:31 PM IST
सार

एटा में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा गोलमाल सामने आया है। यहां एक ऐसे व्यक्ति को योजना को लाभ दे दिया गया, जो हवाई यात्रा कर चुका है। एसी लगे मकान में रहता है। 

विज्ञापन
Benefits of Pradhan Mantri Awas Yojana to the person traveling by air in Etah
प्रधानमंत्री आवास योजना (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

एटा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में हवाई यात्रा करने वाले व्यक्ति का नाम शामिल कर लिया गया। इतना ही नहीं आवास बनवाने के लिए पहली किस्त भी उसके खाते में भेज दी गई। शिकायत पर प्रशासन ने जांच कराई तो हकीकत सामने आ गई।

विज्ञापन


गरीबों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित कर रही है। जिसमें अपनी जमीन पर मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। जैथरा निवासी एक व्यक्ति ने पिछले दिनों परियोजना निदेशक से शिकायत की। कहा गया कि मानकों के विपरीत कस्बा के एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। 
विज्ञापन


चयनित लाभार्थी का मुख्य बाजार में तीन मंजिला मकान है। घर में एसी से लेकर अन्य सभी सुविधाएं हैं। पिता की किराने की बड़ी दुकान है और वह करदाता हैं। रेडीमेड कपड़ों सहित एक मोबाइल की दुकान भी है। एडीएम प्रशासन विवेक मिश्र ने जांच अलीगंज नायब तहसीलदार को सौंपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के सामने है एक दुकान
जांच रिपोर्ट में बताया है कि लाभार्थी की एक दुकान जैथरा थाने के समाने है। लाभार्थी के पिता की दुकान मेन मार्केट में स्थित है। लाभार्थी को उसके पिता ने एक प्लॉट देकर चल-अचल संपत्ति से बेदखल किया है। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि लाभार्थी द्वारा हवाई यात्रा की गई है। आवास आवंटन के समय उसकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक थी।

जांच हो तो कई मिल सकते हैं अपात्र
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में अगर प्रशासन द्वारा लाभार्थियों की जांच कराई जाए, तो ऐसे कई लाभार्थी अपात्र मिल सकते हैं। कुछ माह पूर्व मारहरा में एक अपात्र को आवास देने का मामला उठा था। एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई गई है। एक रिपोर्ट आ गई है, दूसरी रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी। 

लाभार्थियों के नाम सूची से हटाने की डीएम से शिकायत
विकास खंड सकीट की ग्राम पंचायत चिलमापुर में कई लाभार्थियों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से हटा दिए गए। लाभार्थी मुखराम, रामवीर, मनीष आदि ने ग्राम प्रधान व सचिव पर आवास आवंटन के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल से की है। डीएम ने पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed