फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bench lawyer to fight a decisive battle

खंडपीठ को निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे वकील

Tue, 13 Jan 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 13 Jan 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
उच्च न्यायालय खंडपीठ संघर्ष समिति की बैठक में 17 जनवरी को होने वाली महापंचायत की तैयारियों पर विचार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खंडपीठ आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। हड़ताल को बढ़ाकर 17 जनवरी तक करने की बात भी तय हुई।
विज्ञापन

दीवानी के बार हॉल में सोमवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लागू करने को लेकर निर्णायक संघर्ष किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि खंडपीठ समर्थक 17 जिलों में तालाबंदी का फैसला लें। वक्ताओं ने कहा कि मेेरठ और इलाहाबाद के वकील आयोग की रिपोर्ट के अनुसार खंडपीठ आगरा में बनाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं। इस दौरान महापंचायत में कई बड़े फैसले लेने पर भी विचार किया गया। अध्यक्षता एमके अग्रवाल ने की। अरुण सोलंकी, केडी शर्मा, विजय शर्मा, सुधीश जैन, अविनाश शर्मा, शैलेंद्र रावत, सुरेंद्र लाखन, गजेंद्र बाबा, भारती चतुर्वेदी, ओमवीर चौहान, आरके राघव, विजयपाल सिंह चौहान, महताब सिंह, मृगेश कुलश्रेष्ठ, आरडी यादव, सुभाष कटारा, हेमंत भारद्वाज, कृष्णमुरारी माहेश्वर, विनीत गुलेच्छा, हरिओम कुलश्रेष्ठ, राजकुमार दीक्षित, नरेंद्र शर्मा आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन


एटा, कासगंज में आज, मैनपुरी में कल होंगी बैठकें
मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महापंचायत के लिए 13 जनवरी को एटा व कासगंज में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। 14 जनवरी को मैनपुरी के वकीलों के साथ बैठक करके समर्थन जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed