{"_id":"696bfcfe307f0df3de00f7fc","slug":"believer-cricket-academy-wins-tournament-agra-news-c-365-1-sagr1044-106140-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिलीवर क्रिकेट अकादमी टूर्नामेंट में दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिलीवर क्रिकेट अकादमी टूर्नामेंट में दर्ज की जीत
Sun, 18 Jan 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
पुरस्कार देते अतिथि
आगरा। दयालबाग कॉसमॉस क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे स्व. इरशाद खान मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बिलीवर क्रिकेट अकादमी ने मैच जीत लिया।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 16.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। आरव ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। प्रथम गुप्ता ने 4 और अंश राजपूत ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलीवर क्रिकेट अकादमी ने 2 विकेट पर 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। चंद्रिका यादव ने नाबाद 32 व अर्जुन पचौरी ने नाबाद 31 रन बनाए। आशी जैन ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रथम गुप्ता को आयोजक सचिव द्रवित शर्मा ने प्रदान किया। अंपायर प्रशांत सिकरवार व आदर्श ठाकुर रहे। मैच के दौरान फिरोज खान, मुकेश शर्मा, हरीश गुप्ता, अभय बाथम भी मौजूद रहे।