{"_id":"684fc946762125dae104bf2c","slug":"before-the-father-s-thirteenth-day-rituals-death-took-away-the-son-as-well-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पिता की तेरहवीं से पहले...बेटे को भी खींच ले गई मौत, 12 दिन में उजड़ गईं पूरे परिवार की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिता की तेरहवीं से पहले...बेटे को भी खींच ले गई मौत, 12 दिन में उजड़ गईं पूरे परिवार की खुशियां
Mon, 16 Jun 2025 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:05 PM IST
सार
पिता की तेरहवीं से पहले बेटे की भी मौत हो गई। इस खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बेटा सड़क हादसे में घायल हुआ था। जिसकी आठ महीने के लंबे उपचार के बाद मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
चिता
- फोटो : freepik.com
विस्तार
एटा में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने आठ माह लंबे उपचार के बाद आगरा के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की हालत में सुधार न हाेने पर सदमे में आए पिता की 3 जून को मृत्यु हो चुकी है। तेरहवीं संस्कार रविवार को था। 12 दिन में पिता-पुत्र की मौत से परिवार में मातम है।
विज्ञापन
थाना जसरथपुर निवासी अखिलेश (32) गुड़गांव में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कैंटर चालक था। 31 अक्तूबर 2024 को वह दिवाली पर अपने अन्य साथियों के साथ लोडर वाहन में सवार होकर आ रहा था। सिकंदराराऊ के पास लोडर से नीचे गिर गया। घायल अवस्था में साथियों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग उसे आगरा निजी अस्पताल में ले गए। लंबे उपचार के बाद शनिवार की रात अखिलेश ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस में सिपाही बनते ही बढ़े भाव, शादी में 30 लाख की डिमांड...युवती ने उठाया ऐसा कदम; उड़ गए होश
ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस में सिपाही बनते ही बढ़े भाव, शादी में 30 लाख की डिमांड...युवती ने उठाया ऐसा कदम; उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के चाचा संतोष कुमार ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि अखिलेश के उपचार में लाखों रुपया खर्च हो गया। बेटे की हालत में सुधार न होने से उसके पिता सूरज सदमे में रहने लगे। 3 जून को उनकी मौत हो गई। रविवार को उनकी तेरहवीं थी, लेकिन इससे पहले ही यह बुरी खबर आ गई। घर में अखिलेश की दिव्यांग मां के अलावा उसकी पत्नी और तीन मासूम बच्चे हैं। अखिलेश ही मेहनत-मजदूरी कर पूरे घर को चलाता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट के साथ कर्ज का बोझ भी हो गया है। उसकी मां और पत्नी भी सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: ऐसा भाई जिसने बर्बाद कर दी फुफेरी बहन की जिंदगी, बुआ के घर में हुआ इतना गंदा काम...सोचकर भी आ जाएगी घिन
ये भी पढ़ें - UP: ऐसा भाई जिसने बर्बाद कर दी फुफेरी बहन की जिंदगी, बुआ के घर में हुआ इतना गंदा काम...सोचकर भी आ जाएगी घिन