{"_id":"684f9a7e8ffda58779033073","slug":"cousin-sister-misdeed-forced-to-have-abortion-accused-mother-and-son-arrested-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ऐसा भाई जिसने बर्बाद कर दी फुफेरी बहन की जिंदगी, बुआ के घर में हुआ इतना गंदा काम...सोचकर भी आ जाएगी घिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऐसा भाई जिसने बर्बाद कर दी फुफेरी बहन की जिंदगी, बुआ के घर में हुआ इतना गंदा काम...सोचकर भी आ जाएगी घिन
Mon, 16 Jun 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:45 AM IST
सार
मां की मौत के बाद पिता ने बुआ के घर जिस बेटी को छोड़ दिया, वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ। फुफेरे भाई की दरिंदगी के बाद वो गर्भवती हो गई। बुआ ने भी बेटे को बचाने के लिए उसका गर्भपात करा दिया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी फुफेरे भाई और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी की मौत के बाद बेटी को बुआ के घर छोड़ने वाले पिता को क्या मालूम था, कि फुफेरा भाई ही दरिंदा निकलेगा। बेटी की आबरू से खिलवाड़ किया गया। इतना ही नहीं उसकी बहन ने बेटे को बचाने के लिए उसकी बेटी का गर्भपात करा दिया। बेटी ने पिता को जब गंदी करतूत के बारे में बताया तो पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी फुफेरे भाई और बुआ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
एसीपी विनायक भोसले ने बताया कि किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि 5 साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। घर में बेटी की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। इससे उन्होंने बेटी को हरीपर्वत इलाके में रहने वाली अपनी बहन के घर छोड़ दिया था। सोचा था कि बहन देखभाल कर लेगी।
ये भी पढ़ें - बर्बरता की सारी हदें पार: मासूम को खंभे से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर लगाई मिर्च, वो चीखता रहा...नहीं आया रहम

कई बार किया दुष्कर्म
उन्होंने बताया कि 13 जून को उनकी बेटी ने बताया कि फुफेरे भाई ने उसे डराकर दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक कई बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे वह चुप रही। 5 माह की गर्भवती होने पर बुआ ने अपने बेटे को बचाने के लिए 12 जून को एक निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। पुलिस ने रविवार को आईएसबीटी बस स्टैंड के पास आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें - UP: कंटेनर में मिलीं जानवरों की इतनी हड्डियां...फटी रह गईं पुलिस की आंखें, बजरंग दल ने कर दिया हंगामा