फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Before the arrival of the CM, keep an eye on the SP and Congress workers

Agra News: सीएम के आगमन से पहले सपाइयों और कांग्रेसियों पर नजर

Sat, 25 Jul 2026 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Before the arrival of the CM, keep an eye on the SP and Congress workers
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को आगरा दाैरा प्रस्तावित है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएम की विजिट से पहले सपाइयों और कांग्रेसियों पर नजर रखी जा रही है। छात्रों के मुद्दे पर प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पदाधिकारियों से वार्ता की है। एलआईयू भी अपनी तरफ से गोपनीय जानकारी जुटा रही है। कार्यक्रम स्थल के आसपास भी सुरक्षा कड़ी की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में सपा और कांग्रेस ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया था। सीएम के आगमन को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक, जिस रूट से सीएम का काफिला निकलेगा, वहां पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। हर चौराहे पर पहले से ट्रैफिक रोका जाएगा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी अपने कार्यक्रम करने की बात कही है। इसको देखते हुए अधिकारियों ने पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता की। उनसे कहा गया कि बिना अनुमति किसी तरह के कार्यक्रम को नहीं करें। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से भी बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed