फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Before becoming a groom, a young man and his relative died in a road accident.

Agra News: दूल्हा बनने से पहले सड़क हादसे में युवक और रिश्तेदार की मौत

Mon, 16 Feb 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Before becoming a groom, a young man and his relative died in a road accident.
हादसा:जितेन्द्र
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के नरहौली एवं जरार के बीच ढाबे के पास रविवार की शाम हुए हादसे में दूल्हा बनने जा रहे जितेंद्र (21) और रिश्तेदार सचिन (16) की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था। जितेंद्र का 17 फरवरी को लग्नोत्सव था।
विज्ञापन

बाह थाना क्षेत्र के आम का पुरा गांव निवासी शेर सिंह के बेटे जितेंद्र की शादी का रिश्ता धौलपुर के महाजपुर गांव से तय हुआ था। रिश्ता भाऊ पुरा गांव के सचिन पुत्र हरगोविंद के बड़े भाई ने अपनी ससुराल महाराजपुर से तय कराया था। 17 फरवरी को लग्नोत्सव था। रविवार की शाम किसी काम से जितेंद्र सचिन के साथ बाइक से जरार आ रहा था। नरहौली एवं जरार के बीच स्थित ढाबे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर गिरे और सड़क पर घिसटते चले गए। जिससे दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया है। एसएन पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई। बाह थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed