फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bees attacked women who came to worship in temple agra news

आगरा: मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाओं पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, आफत में पड़ गई जान 

Sat, 26 Mar 2022 04:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 04:23 PM IST
सार

पूजा करने के लिए मंदिर में आईं महिलाओं की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। कई महिलाओं की मधुमक्खियों के काटने से हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Bees attacked women who came to worship in temple agra news
मधुमक्खियों के हमले में घायल हुई लड़की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किरावली कस्बे में मौनी बाबा मंदिर के समीप मिनी ग्रामीण स्टेडियम में प्राचीन चाबड माता का मंदिर है। यहां पर प्रत्येक शनिवार को सैकडों महिलाएं पूजा करने आती हैं। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे मौनी बाबा मंदिर के समीप रहने वाले बहादुर कोली की पत्नी गुड्डी अपनी बेटी प्रियंका के साथ पूजा करने आई थी। उसके साथ कई अन्य महिलाएं भी पूजा करने के लिए मंदिर में मौजूद थीं। उसी दौरान मधुमक्खियों का झुंड न जाने कहां से वहां पर आ पहुंचा।
विज्ञापन


 मधुमक्खियों ने मंदिर में पूजा कर रही महिलाओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने जैसे ही डंक मारना शुरू किये, तो मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। गुड्डी, प्रियंका, अभैदोंपुरा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय कंचन सहित कई महिलाओं की मधुमक्खियों के काटने से हालत बिगड़ गई। इन महिलाओं को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया है। बताया गया है कि इससे पहले 19 मार्च को दूज वाले दिन भी इसी मंदिर में मधुमक्खियों ने हमला कर अफरा-तफरी मचा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed