फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beer shop below, coaching centre above; library in dilapidated building

Agra News: नीचे बीयर की दुकान, ऊपर कोचिंग...जर्जर भवन में लाइब्रेरी, 15 को दिया नोटिस

Thu, 25 Jun 2026 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Beer shop below, coaching centre above; library in dilapidated building
नीचे बीयर की दुकान ऊपर संचालित अपंजीकृत एस के करियर क्लासेस ।  - फोटो : संवाद
आगरा। शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कई कोचिंग संस्थान छात्रों की सुरक्षा को दांव पर लगाकर संचालित हो रहे हैं। कहीं नीचे बीयर शॉप है तो ऊपर कोचिंग चल रही है तो कहीं जर्जर भवन में लाइब्रेरी संचालित हो रही है। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुई घटना के बाद क्षेत्रीय उच्च शिक्षा विभाग की टीम को कोचिंग संस्थानों की पड़ताल में चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं।
विज्ञापन


बुधवार को 4 सदस्यीय टीम को भगवान टॉकीज स्थित एसके करियर क्लासेज में नीचे बीयर की दुकान और ऊपर एसएससी व पुलिस भर्ती की कोचिंग संचालित मिली। इसी इलाके में समाधान कोचिंग सेंटर पर ताला लटका मिला, जबकि यहीं संकरी गली में एक जर्जर भवन में जिज्ञासा लाइब्रेरी संचालित होती मिली। भवन की हालत ऐसी थी कि किसी भी आपात स्थिति में छात्रों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। टीम सदस्य डॉ. प्रियंका ने बताया कि कई कोचिंग संस्थान ऐसे मिले, जहां अग्निशमन यंत्र नहीं थे, आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं थी और कई भवनों में केवल एक ही संकरी सीढ़ी के सहारे कोचिंग संचालित हो रही थी। कुछ संस्थान तंग गलियों और व्यावसायिक भवनों में संचालित मिले, जहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। उनका पंजीकरण भी नहीं मिला। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. ब्रिजेंद्र ने बताया कि जिले में अब तक 51 अपंजीकृत कोचिंग संस्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 15 संस्थानों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जो संस्थान निरीक्षण के दौरान बंद मिले हैं, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले में पहले से पंजीकृत 126 कोचिंग संस्थानों की भी जांच की जा रही है। गुरु कृपा कोचिंग, खंदारी, क्यूटू लाइब्रेरी, भगवान टॉकीज, पैसेफिक एकेडमिक, वाईएस इंस्पायर एकेडमिक, वाईवीएस कोचिंग, खंदारी को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed