{"_id":"5f6e216f8ebc3e9bb15ee8bc","slug":"bed-student-tweets-cm-yogi-adityanath-to-get-degree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड की छात्रा ने डिग्री दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड की छात्रा ने डिग्री दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार
Sat, 26 Sep 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की छात्रा ने डिग्री दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। छात्रा ने ट्वीट करके बताया कि उसकी डिग्री का आवेदन 85 दिनों से नामांकन विभाग में ही अटका हुआ है।
विज्ञापन
बीएड की छात्रा इंदू बाजपेई ने 25 मई 2020 को डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसका स्टेटस नामांकन विभाग में दिखा रहा है। छात्रा ने डिग्री दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री से मदद मांगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अब इस तारीख को होगी बीए तृतीय वर्ष की हिंदी साहित्य द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा
विज्ञापन
छात्रा ने कुलपति को भी ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी है। छात्रा के ट्वीट के संबंध में कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि पता कराया जाएगा कि डिग्री का आवेदन कहां लंबित है, इसे छात्रा को जल्द दिलवाया जाएगा।
निरीक्षण में सामने आई थी यह बात
इसी माह कुलपति के आदेश पर टीम ने विभागों का निरीक्षण किया था। नामांकन विभाग में लंबित डिग्री के आवेदन के बारे में टीम ने पूछा तो बताया गया कि उनके यहां आवेदन नहीं रुक रहे, सभी तत्काल डिग्री विभाग में भेज दिए जाते हैं।
डिग्री विभाग में आवेदनों को कंप्यूटर में फीड नहीं किया जाता, इससे आवेदन नामांकन विभाग में लंबित दिखता है। डिग्री विभाग में टीम ने वास्तव में ऐसा पाया था। आवेदनों की फीडिंग कंप्यूटर में नियमित रूप से नहीं की जा रही थी। टीम ने कुलपति को अपनी रिपोर्ट भी इस संबंध में दी है।
...ताकि नाम में गलती न हो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने योजना बनाई है कि शैक्षणिक सत्र 2018-19 के छात्र-छात्राओं को बिना गलती वाली डिग्री दी जाए। इस सत्र की डिग्रियां छात्रों के घरों पर भी भेजने की तैयारी है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रारूप तैयार कराया गया है, इसमें कॉलेजों द्वारा छात्रों के नाम व पते भरवाए जाएंगे।