फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BEd exam started in two shifts 1715 students were absent on the first day

Agra University:  बीएड परीक्षा दो पालियों में शुरू, पहले दिन अनुपस्थित रहे 1715 छात्र

Fri, 23 Sep 2022 06:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 06:50 PM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड की परीक्षा में 48315 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से पहली पाली में 21593 छात्रों में से 647 गैरहाजिर रहे।

विज्ञापन
BEd exam started in two shifts 1715 students were absent on the first day
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की अधूरी तैयारियों के बीच परीक्षा शुरू हो गई। शुल्क न मिलने के कारण करीब पांच हजार छात्रों ने अस्थायी प्रवेशपत्र से परीक्षा दी। पहले दिन 1715 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड की परीक्षा में 48315 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से पहली पाली में 21593 छात्रों में से 647 गैरहाजिर रहे और 20946 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली की बात करें तो 26722 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 25654 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1068 गैरहाजिर रहे। ऐसे भी छात्र रहे, जिनका परीक्षा शुल्क बैंक से क्लीयर नहीं हो पाया, ऐसे छात्रों को एक दिन का अस्थायी प्रवेशपत्र दिया है। बैंक से क्लियरेंस होने के बाद इनको स्थायी प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

विधि परीक्षा में गैरहाजिर रहे 198 छात्र 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विधि की परीक्षा में शुक्रवार को 198 छात्र गैरहाजिर रहे हैं। इसमें पहली पाली में 4577 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 92 ने परीक्षा छोड़ दी और 4475 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 3548 छात्रों में से 3442 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 106 ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed