{"_id":"69d742c819cb0cb3820b1889","slug":"bed-entrance-2026-application-extended-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"B.Ed Entrance Exam: बीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ी, छात्रों को दी गई बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B.Ed Entrance Exam: बीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ी, छात्रों को दी गई बड़ी राहत
Thu, 09 Apr 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:40 AM IST
सार
बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। छात्र अब 5 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राज्यस्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा–2026 के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
कुलसचिव अजय मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार अभ्यर्थी अब 30 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 5 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। यह निर्णय उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है। ताकि किसी भी अभ्यर्थी को तकनीकी या अन्य कारणों से आवेदन से वंचित न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे इस सूचना को अपने संस्थान के नोटिस बोर्ड पर प्रमुखता से चस्पा कराएं, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें। इस बार प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से कराई जा रही है।