{"_id":"5e194dd28ebc3e88137ea2ff","slug":"bed-2005-forgery-fake-mark-sheets-will-be-canceled-after-two-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड-2005 फर्जीवाड़ा: फर्जी अंकतालिका वाले अभ्यर्थी को बड़ा झटका, बचे हैं सिर्फ 48 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड-2005 फर्जीवाड़ा: फर्जी अंकतालिका वाले अभ्यर्थी को बड़ा झटका, बचे हैं सिर्फ 48 घंटे
Sat, 11 Jan 2020 09:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Jan 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
बीएड सत्र 2004-05 फर्जीवाड़े में शुक्रवार शाम तक करीब 15 अभ्यर्थियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत किया है। बाकी के पास अब दो दिन का ही मौका और है। इसके बाद पक्ष न रखने वाले अभ्यर्थियों की अंकतालिकाएं निरस्त कर दी जाएंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वेबसाइट पर 4704 अभ्यर्थियों की सूची डाली गई है। जो कि विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने उपलब्ध कराई है। विश्वविद्यालय की ओर से सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित फार्मेट पर बिंदुवार सूचना मांगी गई है। इसके साथ साक्ष्य भी उपलब्ध कराने हैं। यहीं नहीं, अभ्यर्थी को संबंधित कॉलेज प्रशासन से सूचनाओं को प्रमाणित भी कराना है।
सूत्रों के अनुसार अभी जिन अभ्यर्थियों ने अपना पक्ष रखा है वह एक रोलनंबर पर एक से अधिक अभ्यर्थियों वाली सूची में शामिल हैं। इस सूची में कुल 45 रोलनंबर और 90 अभ्यर्थियों के नाम हैं। प्रत्येक रोलनंबर पर एक अभ्यर्थी का नाम फॉइल (नंबर चढ़ाने की लिस्ट) में तो दूसरे का नाम चार्ट में दर्ज है। फॉइल वाले अभ्यर्थी अपना साक्ष्य भेज रहे हैं।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि निर्धारित अवधि तक ही प्रत्यावेदन लिए जाएंगे, यह विज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया था। जो भी प्रत्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं, उनको दिखवाया जाएगा।