फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beauty Parlour Owner Accused of Demanding 7 Lakh Pressuring Woman to Divorce Husband

UP: पार्लर वाली को हुआ महिला ग्राहक के पति से प्यार, विवाहिता के सामने रख दी ऐसी शर्त; जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 11 Jun 2026 09:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 09:24 AM IST
सार

विवाहिता ने ब्यूटी पार्लर संचालिका पर पति को अपने जाल में फंसाने और 7 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Beauty Parlour Owner Accused of Demanding 7 Lakh Pressuring Woman to Divorce Husband
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

आगरा में एक विवाहिता ने मथुरा निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका पर पति को जाल में फंसाने और निकाह का दबाव बनाकर 7 लाख रुपयों की मांग करने के आरोप लगाए हैं। विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। न्यायालय के आदेश पर न्यू आगरा थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 30 दिसंबर, 2022 को उनका निकाह मथुरा के गोविंद नगर निवासी युवक से हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले वह पति के साथ ससुराल के पास एक ब्यूटी पार्लर गई थीं। पार्लर की संचालिका ने बातचीत के दौरान पति से नजदीकी बढ़ा ली। पति पर निकाह का दबाव बना रही है। बात नहीं मानने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन


14 मई को ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पति को अबुल उलाह दरगाह के पास बुलाया। वह भी पीछे से पहुंच गई। ब्यूटीपार्लर संचालिका ने धमकी दी कि पति को तलाक दे, ताकि वह उससे निकाह कर सके। अन्यथा उसे 7 लाख रुपये दे। मना करने पर उसने पति के सामने ही पीड़िता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed