फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   beautifull

रैम्प पर उतरी खूबसूरती, बिखेरी अदाएं

Sun, 13 Dec 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 13 Dec 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
beautifull
 रैम्प पर खूबसूरती का जलवा था। लिबास में कभी भारतीय संस्कृति की चमक तो कभी आधुनिकता की झलक। मॉडल्स जब कैटवॉक करनेे उतरे तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मौका था मिस्टर एंड मिस कोहिनूूर ए ताज ब्यूटी कॉन्टेस्ट का। ब्लास्टर ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने हुनर की छाप छोड़ी।
विज्ञापन

ब्लास्टर ग्रुप की चंचल वार्ष्णेय, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रोली तिवारी मिश्रा, महिमा मल्होत्रा, स्पांसर पिन कोन के एमडी हरी सिंह, रावी ईवेंट के मनीष अग्रवाल, मनोज जादौन आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल रोली तिवारी मिश्रा, महिमा मल्होत्रा, जोया शेरवानी थीं। कॉन्टेस्ट का मुख्य आकर्षण सेेलेब्रिटी जज जोया अफरोज थीं। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव व एसपी सिटी राजेश कुमार थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीन राउंड थे। पहले राउंड में पारंपरिक परिधान पेश किए गए। दूसरे राउंड में मॉडल्स ने वेस्टर्न ड्रेस पहनकर कैटवॉक की और अपना परिचय दिया। जोया ने उनसे सवाल पूछे। तीसरे राउंड ईवनिंग गाउन का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने सेव गर्ल चाइल्ड का संदेश दिया। जब वे हाथों में सेव गर्ल चाइल्ड की तख्तियां लेकर मंच पर आए तो दर्शकों ने तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया।


शिवांतिका बनी मिस कोहिनूर ए ताज
 देर रात परिणाम घोषित किया गया। शिवांतिका को मिस कोहिनूर ए ताज चुना गया। मानवी मेहता फर्स्ट रनर अप और टीना लालवानी सेकेंड रनर अप रहीं। आदित्य को मिस्टर कोहिनूर ए ताज चुना गया। दीपक फर्स्ट रनर अप और फैजान सेकेंड रनर अप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed