फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   beaten up BJP leaders doing public relations

नगला गजासिंह में जनसंपर्क करने गए भाजपाइयों को पीटा

Mon, 17 Jan 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
beaten up BJP leaders doing public relations
अजीतगंज (मैनपुरी)। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला गजासिंह धोबा में रविवार की शाम भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री अन्य पदाधिकारियों के साथ लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत संपर्क करने पहुंचे थे। वहां कोटा डीलर ने साथियों के साथ मिलकर सभी को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा जिलेभर में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान चला रही है। रविवार शाम अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री महेंद्र कठेरिया, जिला मंत्री ममता कठेरिया, कार्यकारिणी सदस्य रोहित कठेरिया, रनवीर जाटव आदि के साथ नगला गजासिंह धोबा पहुंचे। आरोप है कि वहां कोटा डीलर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कोटा डीलर ने साथियों के साथ जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। आरोप है कि धमकी दी कि गांव में भाजपा के लिए प्रचार न करें। इस बीच अन्य ग्रामीणों के आने पर मौका पाकर भाजपा नेता वहां से भाग निकले और थाने पहुंचकर तहरीर दी। सोमवार को पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि जिला मंत्री महेंद्र कठेरिया की ओर से तहरीर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पार्टी के लोगों के गांव में आने का किया था विरोध
जिला मंत्री महेंद्र कठेरिया ने बताया कि वह लोग गांव में अभियान के तहत लाभार्थियों से जानकारी जुटा रहे थे। तभी वहां कोटा डीलर आ गया और पार्टी को लेकर अपशब्द कहने लगा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उनके व अन्य पदाधिकारियों के साथ मारपीट की गई। आरोपी किस पार्टी के समर्थक हैं, इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कह सकते। थानाध्यक्ष ने उन्हें मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed