फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beaten after entering the house for stopping DJ from playing loudly

Agra News: तेज आवाज में डीजे बजाने से रोकने पर घर में घुसकर पीटा

Sun, 02 Feb 2025 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Feb 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Beaten after entering the house for stopping DJ from playing loudly
सांकेतिक
तेज आवाज में डीजे बजाने से रोकने पर घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन

- मोहल्ला पुरोहिताना में हुई घटना, पिता पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मोहल्ला पुरोहिताना में पड़ोसी से रात के समय तेज आवाज में डीजे बजाने के लिए मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। पुत्र के साथ मिल कर युवक की घर में घुसकर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना के रहने वाले शैलेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10.30 बजे पड़ोस के रहने वाले हरिओम दीक्षित के घर पर डीजे बज रहा था। तेज आवाज में बजने की वजह से काफी शोर हो रहा था। जब उन्होंने डीजे बंद करने के लिए कहा तो हरिओम आग बबूला हो गए। अपने पुत्र राघव दीक्षित के साथ उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर किराएदार व अन्य लोग आ गए। उनके आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने शैलेंद्र का मेडिकल कराया। आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed