फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beach wrestling will be held on the banks of river Ganga for the first time

गंगा की गोद में निखरेंगीं प्रतिभाएं, दमखम दिखाएंगे पहलवान

Tue, 17 Aug 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Beach wrestling will be held on the banks of river Ganga for the first time
कासगंज। गंगा नदी की गोद में प्रतिभाएं भी निखर कर सामने आएंगी। जिले की बदायूं सीमा पर कछला गंगा नदी के किनारे पहली बार बीच कुश्ती का आयोजन होगा। प्रदेश स्तरीय कुश्ती के लिए टीमों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

विश्व कुश्ती महासंघ कुश्ती की शैलियों को बढ़ाने के लिए बीच कुश्ती का आयोजन कराने जा रहा है। यह कुश्ती समुद्र तट, बालू तट और गंगा के किनारे होती है। प्रदेश स्तरीय कुश्ती के लिए इस बार कछला गंगा नदी के तट को चुना गया है। कासगंज जिले की सीमा पर बदायूं की हद में बीच कुश्ती का आयोजन बुधवार से होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने कासगंज के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। आयोजन की जिम्मेदारी और व्यवस्थाओं के लिए कासगंज कुश्ती संघ के कोच बृजेश पहलवान और बदायूं की ओर से नगर पंचायत को जिम्मा सौंपा गया है। कुश्ती में प्रदेश भर के पहलवान दमखम दिखाएंगे। कुश्ती महिला और पुरुष वर्ग में अलग- अलग होगी। इसके लिए वजन भी तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह रहेगा वजन
पुरुष- 70 किलोग्राम, 80 किलोग्राम 90 किलोग्राम, 90 किलोग्राम व उससे अधिक
महिला - 50 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 80 किलोग्राम व उससे अधिक
आंकड़े की नजर से
50 जिलों के प्रतिभागी करेंगे सहभाग
4 पहलवान प्रत्येक जिले से चयनित
कुश्ती के आयोजन की तैयारियां कर ली गई हैं। बुधवार को प्रदेशभर से पहलवान पहुंच जाएंगे। कछला नगर पंचायत के सहयोग से व्यवस्थाएं चाक-चौबंद बनाई गई हैं। बृजेश पहलवान, कुश्ती कोच, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed