फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   be educaed and struggle with unity

शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो

Fri, 15 Apr 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 15 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
be educaed and struggle with unity
अंबेडकर जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संविधान शिल्पी भारतरत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश शहर भर में गूंजा। डा. बीआर अंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से नाला काजीपाड़ा से बाबा साहब की सवारी निकाली गई। इसमें अंबेडकर अनुयायियों का सैलाब उमड़ पड़ा। झांकियों के आगे बैंड बज रहे थे। भीमनगरी आयोजन केंद्रीय समिति की शोभायात्रा बिजली घर चौराहे से और महरमपुरिया बस्ती से निकाली शोभायात्रा मुख्य शोभायात्रा में शामिल हुई।  
विज्ञापन

नाला काजीपाड़ा स्थिति डा. अंबेडकर भवन में अंबेडकर जयंती समारोह समिति के कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम पंकज कुमार और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने किया। कृत्रिम हाथी पर विराजमान डा. बीआर अंबेडकर की अष्ट धातु की प्रतिमा पर माल्यार्पण और आरती उतारकर उन्होेंने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी सुशील घुले, भीकम सिंह सक्सेरिया, सुरेंद्र सिंह, भूप सिंह, रविंद्र कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

दूसरी शोभायात्रा भीम नगरी केंद्रीय आयोजन की ओर से बिजलीघर चौराहे से निकाली गई। कार्यक्रम का उद्घाटन फतेहपुर सीकरी की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समता मूलक समाज की स्थापना का सपना देखा था। उस सपने को पूरा करने के लिए मायावती दिन रात एक कर रही हैं। हमें बहनजी का हाथ मजबूत करना है और उन्हें फिर से यूपी की मुख्यमंत्री बनाना है। तभी बाबा साहब का सपना पूरा होगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर दलित, शोषितों को ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का संदेश दिया था। इस अवसर पर जाटव महापंचायत के अध्यक्ष देवी प्रसाद आजाद, करतार सिंह भारतीय, विधायक गुटियारी लाल दुबेश, धर्मेंद्र सोनी, भारत सिंह, डा. रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी शोभायात्रा महरमपुरिया बस्ती से निकाली गई। दोनों सवारियां मुख्य शोभायात्रा में शामिल हुईं और करीब 15 किलोमीटर लंबे परंपरागत मार्ग पर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा औलिया रोड पर समाप्त हुई। सुबह यहां केंद्रीय समिति की भीम नगरी (रतनपुरा, जीवनी मंडी) के प्रस्थान कर गई।  
पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत
अंबेडकर शोभायात्रा के लिए संपूर्ण मार्ग में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने व्यवस्था की थी। आकर्षक तोरण द्वार बनाए गए थे और विशाल मंच बने थे। काजीपाड़ा, छीपीटोला रोड, मंटोला रोड, मीरा हुसैनी, सदरभट्टी सहित कई चौराहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा की गई और अंबेडकर अनुयायियों ने बाबा साहब की प्रतिमा की आरती उतारी। जामा मस्जिद रोड पर समी आगाई, सैयद इरफान अली ने स्वागत किया।
ये रहा शोभायात्रा मार्ग
शोभायात्रा काजीपाड़ा, चक्कीपाट, अंबेडकर बाजार, मदीना होटल, जामा मसजिद, तिकोनिया मार्केट, रावतपाड़ा, काला महल, गुदड़ी मंसूर खां, मीरा हुसैनी चौराहा, नाई की मंडी, सदरभट्टी, कलेक्ट्रेट रोड, कुतलूपुर, ईदगाह, साईं की तकिया, औलिया रोड, छीपीटोला रोड, टीला शेख मनु होते हुए काजीपाड़ा में समाप्त होगी।

बाबा साहब तुम्हारे चरणों में....
आयोजन कमेटी के मुताबिक, शोभायात्रा में करीब 75 आकर्षक झांकियां शामिल की गई हैं। झांकियों में बाबा साहब के संदेश, महात्मा बुद्ध के संदेश, महंगाई, भ्रष्टाचार, दहेज जैसी कुरीतियों को मिटाने का संदेश दे रही थीं। देश के महापुरुषों के चित्र और उनके संदेशों को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। छात्र वेमुला, जेएनयू और हरियाणा में आरक्षण की आग को भी झांकियों में स्थान मिला।  

शोभायात्रा मार्ग में थी आकर्षक सजावट  
शोभायात्रा मार्ग आकर्षक विद्युत सजावट की गई थी। अंबेडकर पार्क को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। अंबेडकर पार्क में एक स्टाल पर अंबेडकर और महात्मा बुद्ध से संबंधित साहित्य के खरीदारों की जबरदस्त भीड़ रही। अंबेडकर अनुयायिओं ने अपने घरों में सजावट की थी। इसके साथ ही शहरभर में अंबेडकर वाटिकाओं को सजाया गया था। खान-पान की स्टाल, झूले आदि का लोगों ने भरपूर मजा लिया।

ड्रोन कैमरे से सुरक्षा
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे। नाला काजीपाड़ा लेकर पूरे शोभायात्रा में चप्पे-चप्पे पर और घरों की छतों पर पुलिस फोर्स तैनात थी। भारी वाहनों का प्रवेश बंद था। पुलिस, पीएसी, आरएएफ, बम निरोधक दस्ता, खुफिया दस्ता, अग्निशमन विभाग के लोग सुरक्षा में शामिल थे। वरिष्ठ अधिकारी शोभायात्रा के दौरान लगातार भ्रमण कर रहे थे। चिम्मन पूड़ी चौराहा पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कैंप किया। इस बार शोभायात्रा की सुरक्षा में पुलिस ने ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।
इनबाक्स...

दुल्हन सी सजी भीम नगरी
 बिजली और आसपास के इलाके में अंबेडकर शोभायात्रा की धूम थी तो वहीं भीम नगरी की छटा भी देखते ही बन रही थी। रतनपुरा, गधा पाड़ा, जीवनी मंडी, रिंग रोड के आसपास की करीब 15 बस्तियों में आकर्षक सजावट की गई है। शोभायात्रा के स्वागत के लिए बड़े-बड़े तोरणद्वार बनाए हैं। पिछले करीब 20 दिनोें से भीम मंच का निर्माण कार्य चल रहा था, गुरुवार शाम को निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रंग बिरंगी रोशनी से नहाए भीम मंच को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
भीम नगरी के इस मंच से शुक्रवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 16 अप्रैल को 125 जोड़ों का विवाह बौद्ध रीति से होगा। भीम नगरी कमेटी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब की जयंती पर 125 किलो का केक काटा गया। इस अवसर पर देवी प्रसाद आजाद, डा. जिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। 
अंबेडकर के सपनों को मोदी ने साकार किया : कठेरिया
डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने ईदगाह स्थित पार्क में अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर ने दलितों, शोषितों और गरीबों के लिए जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने साकार किया है।
अंबेडकर की 125वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंबेडकर के ज्ञान को पूरी दुनिया में पहुंचाया है। बाबा साहब के नाम पर देशभर में तमाम कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इस कार्यक्रम के बाद कठेरिया ने नरीपुरा स्थित बौद्ध धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान डा. जीएस धर्मेश, राघवेंद्र मुदगल, अनिल चौधरी, डा. रामबाबू हरित, अशोक पिप्पल, दिनेश भारत आदि मौजूद थे।    

जगदीशपुरा मेले में उमड़े लोग
मोहल्ला सुधार पंच कमेटी द्वारा जगदीशपुरा में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र में बाबा साहब की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक गुटियारी लाल दुबेश ने किया। इस दौरान क्षेत्र में मेला भी आयोजित किया। काफी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव नरायण सेहरा ने की। मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र गौतम, शिवकुमार समी, महेंद्र सिंह, ईश्वर पाल, चौधरी सूरजभान, पदम सिंह मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed