फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Be careful while using social media platforms

Agra News: सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का प्रयोग करते समय रहें सावधान

Sat, 09 Dec 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Be careful while using social media platforms
कासगंज। एसपी सौरभ दीक्षित ने ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत आयोजित जनचौपाल में बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। एसपी ने कहा कि बालिकाएं लगातार साइबर हिंसा का शिकार हो रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर विभिन्न प्रकार की सावधानियां बरतने की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित नगला झद्दी के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अंजाने वीडियो कॉल नहीं उठाने चाहिए। साथ ही अंजाने लिंक को नहीं खोलें। लुभावने लिंक से दूर रहें। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक को सावधानी के साथ चलाएं। उन्होंने घरेलू हिंसा कानून के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने कई मुकदमों के उदाहरण दिए कि किस तरह से महिलाएं, बालिकाएं साइबर हिंसा की शिकार हुईं । महिला कल्याण अधिकारी रितु यादव ने महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने बालिकाओं से सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के बारे में सवाल पूछे। सही जवाब देने वाली बालिकाओं को एसपी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी, शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed