{"_id":"67d264a6cd7bc8e6ba05974e","slug":"be-careful-while-leaving-your-house-on-holi-roads-are-jammed-200-policemen-have-been-deployed-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: होली पर घर से संभलकर निकलें...इन रास्तों पर जाम, 200 पुलिसकर्मी लगाए गए; सेंट्रल प्वाइंट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: होली पर घर से संभलकर निकलें...इन रास्तों पर जाम, 200 पुलिसकर्मी लगाए गए; सेंट्रल प्वाइंट तैयार
Thu, 13 Mar 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:22 AM IST
सार
होली पर जाम की समस्या से निपटने के लिए 200 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इसके साथ ही सेंट्रल प्वाइंट तैयार किया गया है, जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
विज्ञापन
Traffic police, police constable,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में होली पर लोग खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। इससे सड़कों पर जाम की समस्या बन रही है। एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो के कार्य से पहले ही दिक्कत हो रही है। इसको देखते हुए पुलिस ने भी व्यवस्थाएं की हैं। 13 से 15 मार्च तक सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक 200 पुलिसकर्मी रहेंगे। यातायात निरीक्षकों के लिए हर ग्रिड में सेंट्रल प्वाइंट बनाए गए हैं।
एसीपी यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। शहर में 6 ग्रिड हैं। हर ग्रिड में एक सेंट्रल प्वाइंट बनाया गया है, जिसमें एक टीआई फोर्स के साथ रहेंगे। यहां पर बैरियर लगाकर ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की जाएगी। एमजी रोड ग्रिड का हरीपर्वत, हाईवे का भगवान टाकीज, यमुना किनारा का बिजलीघर, एमजी रोड-2 का बोदला, रामबाग का रामबाग और वीआईपी मार्ग पर ताज व्यू तिराहे पर सेंट्रल प्वाइंट होगा। यहां पर पीआरवी भी माैजूद रहेगी। जाम की समस्या पर यहीं से टीआई पहुंचेंगे। चेकिंग भी की जाएगी। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालन होंगे।
ये भी पढ़ें - Holi 2025: ये है सोने की गुझिया...कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, प्री-ऑर्डर से हो रहीं तैयार; जानें क्या है इसकी खासियत
विज्ञापन
2 हजार स्थानों पर होगा होलिका दहन
कमिश्नेट में 2 हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस अलर्ट पर है। होलिका दहन स्थल पर फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।