फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Be careful... the greed of lottery of 25 lakhs can make the account empty

सावधान...25 लाख की लाटरी का लालच खाली करा सकता है खाता

Fri, 29 Oct 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Be careful... the greed of lottery of 25 lakhs can make the account empty
आगरा। आपके मोबाइल नंबर पर लकी ड्रा निकला है। कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। खाते से पैसे कट गए हैं, लिंक पर क्लिक करो। ऐसे संदेशों के झांसे में आए तो आपका खाता खाली हो सकता है। आजकल लोगों के मोबाइल नंबर पर ऐसे संदेश खूब आ रहे हैं। पुलिस की साइबर सेल ऐसे मैसेज के झांसे में नहीं आने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन

दस महीने पहले कमला नगर निवासी पूजा गर्ग के नंबर पर लकी ड्रा में फ्रिज निकलने का झांसा देकर 29 हजार रुपये जमा करा लिए गए थे। सुभाष नगर, कमला नगर निवासी कैलाश चंद्र पैंगोरिया को किसान निधि की धनराशि दिलाने के नाम पर ठग लिया गया था। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा सदर क्षेत्र की महिला को मोबाइल पर एप डाउनलोड कराकर खाते से रकम निकाल ली गई थी।
विज्ञापन

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि साइबर अपराधी लकी ड्रॉ, इनाम और अन्य तरीके से धनराशि दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। इसके लिए कभी कॉल करते हैं तो कभी मैसेज करते हैं। सावधान रहें। अनजान व्यक्ति का कॉल आने पर रकम मांगी जाती है, या फिर कोई एप मोबाइल पर डाउनलोड करके आनलाइन भुगतान करने को कहा जाता है तो झांसे में नहीं आना चाहिए। मैसेज भी भेजा जाता है कि आपके खाते से रकम कट गई है। मैसेज में एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है, ऐसे लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह इनामी धनराशि और सामान दिलाने के नाम पर कोई रकम की मांग करता है तो भी बातों में नहीं आएं। ऑनलाइन लेनदेन में सुरक्षा का भी ख्याल रखें। कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से ही लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed