{"_id":"5f8734538ebc3e9bce613f25","slug":"bdo-transfer-mainpuri-news-agr463702222","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरावली, मैनपुरी और सुल्तानगंज के बीडीओ बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरावली, मैनपुरी और सुल्तानगंज के बीडीओ बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के तीन ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों के ब्लॉक बदले गए हैं। दो बीडीओ के छुट्टी पर जाने के कारण मुख्य विकास अधिकारी ने यह परिवर्तन किए है।
विकास खंड कुरावली के खंड विकास अधिकारी के पद पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अंकिता उप्रेती की तैनाती थी। कुछ दिन पूर्व वे अवकाश पर गई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने चिकित्सा अवकाश ले लिया। विकास खंड सुल्तानगंज और कुरावली में खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार की तैनाती थी।
वे भी निजी कारणों के चलते अवकाश पर हैं। ऐसे में ये दोनों ब्लॉक भी खाली हो गए थे। विकास कार्यों में खंड विकास अधिकारी के न होने से लगातार शिथिलता आ रही थी। इसे देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने खंड विकास अधिकारी कुरावली की जिम्मेदारी घिरोर के खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार को सौंपी है। वहीं मैनपुरी और सुल्तानगंज ब्लॉक की कमान उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रंजीत सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने आदेश जारी कर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
दो खंड विकास अधिकारियों के अवकाश पर जाने के कारण तीन ब्लॉक खाली हो गए थे। इसके चलते दूसरे अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।