{"_id":"5b9a6b0b867a557ec15a43da","slug":"bdo-order-to-construction-of-toilet-after-after-girl-suicide-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौचालय को लेकर किशोरी ने दी जान तो जागा प्रशासन, सचिव को दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय को लेकर किशोरी ने दी जान तो जागा प्रशासन, सचिव को दिए ये निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 13 Sep 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
किशोरी ने फांसी लगाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में शौचालय को लेकर हुए विवाद में किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद प्रशासन जागा है। डीएम नेहा शर्मा ने एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई और उसकी रिपोर्ट मांगी। कमेटी में शामिल बीडीओ दिनेश कुमार ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
ग्राम पंचायत रहचटी के मजरा शिव नगर निवासी हेमा (16) ने बुधवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मां ने बताया कि घर में शौचालय न होने के कारण आए दिन झगड़ा करती थी। इसे लेकर उसे डांट दिया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
गुरुवार सुबह गठित कमेटी के सदस्य एसडीएम जैनेंद्र सिंह, बीडीओ दिनेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी रामपाल, लेखपाल अजय यादव और सदस्य जिला जिला योजना समिति के देव यादव पीड़िता के आवास पर पहुंचे और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव मिले।

लेखपाल अजय ने बताया कि छात्रा का आवास ग्राम पंचायत में आता है। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव ने उसे ग्राम पंचायत विदरखा में बताया। शिव नगर की आबादी अभी तक ग्राम सभा में है। लंबे समय से दोनों ग्राम प्रधान इसको एक दूसरे के क्षेत्र में बताते हैं।
वहीं अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला पीड़िता का नाम वर्ष 2012 के बेसलाइन सर्वे में नहीं था। मकान दो मंजिल का है। अधिकारियों ने सचिव और ग्राम प्रधान को शौचालय बनवाने के निर्देश दिए हैं।
वहीं अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला पीड़िता का नाम वर्ष 2012 के बेसलाइन सर्वे में नहीं था। मकान दो मंजिल का है। अधिकारियों ने सचिव और ग्राम प्रधान को शौचालय बनवाने के निर्देश दिए हैं।