फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BDC candidate murdered before panchayat election in mainpuri

यूपी पंचायत चुनाव: वोट मांगने गए बीडीसी उम्मीदवार की हत्या से सनसनी, खेत में मिली लाश

Thu, 15 Apr 2021 10:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Apr 2021 10:51 AM IST
सार

गांव लल्लूपुरा निवासी बीडीसी उम्मीदवार राकेश कुमार बुधवार शाम को वोट मांगने गए थे। गुरुवार की सुबह उनकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।  

विज्ञापन
BDC candidate murdered before panchayat election in mainpuri
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में सनसनीखेज हत्या की वारदात हुई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लल्लूपुरा में बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) उम्मीदवार की हत्या कर दी गई है। गुरुवार की सुबह एक खेत में उनका शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  

विज्ञापन

  
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लल्लूपुरा निवासी राकेश कुमार (उम्र 60) बीडीसी उम्मीदवार थे। वह बुधवार शाम को वोट मांगने गए थे। गुरुवार की सुबह उनकी शव एक खेत में पड़ा मिला। चाकू से गोदकर उनकी हत्या की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। 
विज्ञापन


पंचायत चुनाव से पहले बीडीसी उम्मीदवार की हत्या क्यों और किसने की है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बता दें कि मैनपुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान से पहले एक उम्मीदवार की हत्या होने से इलाके में दहशत का माहौल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायत चुनाव से संबंधित खबरें- 

यूपी पंचायत चुनाव: आगरा जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह


यूपी पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध, कोविड प्रोटोकॉल पर पूरा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed