फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Panchayat Election 2021 Live Updates: Panchayat Elections 2021 Live Voting In Agra District

यूपी पंचायत चुनाव 2021: आगरा में 'गांव की सरकार' के लिए 71.61 फीसदी हुआ मतदान

Fri, 16 Apr 2021 09:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 09:10 AM IST
सार

जिले में 51 जिला पंचायत सदस्यों समेत 2410 पदों के लिए मतदान हुआ। इन पदों पर 10837 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाताओं ने मतपेटियों में बंद कर दिया।
 

विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 Live Updates: Panchayat Elections 2021 Live Voting In Agra District
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को छिटपुट घटनाओं के बीच आगरा के 1,407 मतदान केंद्रों पर 71.61 फीसदी मतदान हुआ। कई बूथों पर शाम छह बजे के बाद भी मतदान होता रहा। फतेहाबाद ब्लॉक के रिहावली मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान का विरोध करने पर मारपीट हुई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


इसके बाद 50 से अधिक लोगों ने मतदान केंद्र पर हमला किया और मतपेटियां लूट ले गए। जगनेर के चंदसौरा बूथ पर भी पथराव कर मतपेटियां लूट ली गई। इन दोनों बूथों पर मतदान निरस्त करने की संस्तुति की गई है। शमसाबाद में मतदान कराकर लौट रही पोलिंग पार्टी पर हमला किया गया। मारपीट-पथराव में कई मतदानकर्मी घायल हो गए। 
विज्ञापन


पिनाहट के छदामीपुरा बूथ पर जिला पंचायत सदस्य पद के मतपत्र नहीं देने से मतदाताओं ने हंगामा किया। यहां दो घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका। पिनाहट के ही तासोड़ बूथ पर फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। अछनेरा के मुवारिज मतदान केंद्र पर भी फर्जी मतदान की सूचना पर फोर्स पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसाबाद में गढ़ी तुलसी मतदान केंद्र पर बीडीसी प्रत्याशी का चुनाव चिह्न प्रिंट नहीं होने का मामला सामने आया। जगनेर के सरैंधी बूथ पर मतदान अभिकर्ताओं को बाहर किए जाने पर हंगामा हुआ। लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। यहां एक घंटे तक मतदान बाधित रहा।

UP Panchayat Election 2021 Live Updates: Panchayat Elections 2021 Live Voting In Agra District
यूपी पंचायत चुनाव 2021: फतेहाबाद ब्लाक के मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार सुबह खेरागढ़, दोपहर में बाह, शाम को अछनेरा में सबसे अधिक मतदाता केंद्रों पर पहुंचे। शाम 5 बजे तक 63.55 फीसदी मतदान हुआ था। पांच से 6 बजे तक कितने वोट पड़े ये सूचना देर रात तक संकलित नहीं हो सकी। कई मतदान केंद्रों पर हंगामा, मारपीट और पोलिंग पार्टियों पर हमले के कारण ब्लॉक वार अंतिम सूचना प्राप्त नहीं हो सकी। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक ब्लॉक वार मतदान प्रतिशत की सूचनाएं एकत्रित हो रही हैं। जिले में कुल 71.61 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि वर्ष 2015 में पहले चरण में जिले में 67.25 फीसदी मतदान हुआ था। तब चार चरणों में चुनाव कराया गया था। इस बार एक चरण में पूरे जिले में मतदान हुआ है।

अछनेरा में सबसे अधिक मतदान
सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ब्लॉक वार मतदान का प्रतिशत बदलता रहा। सुबह 9 बजे तक 15 ब्लॉक में खेरागढ़ में सबसे ज्यादा 13 फीसदी मतदान हुआ। 11 बजे यहां मतदान 25 फीसदी हो चुका था। दोपहर में यहां मतदान में कमी आई तो बाह में मतदाता निकले। दोपहर एक बजे तक बाह में सबसे ज्यादा 39.40 फीसदी वोट पड़े। 

फिर अपराह्न 3 बजे जगनेर में मतदान बढ़कर 55.40 फीसदी हो गया। शाम पांच बजे अछनेरा ब्लॉक मतदान में सबसे आगे निकल गया। पांच बजे तक यहां 70 फीसदी मतदान हो चुका था। शाम पांच बजे तक सबसे कम मतदान 55 फीसदी खंदौली में हुआ है।

इतने प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बैलेट बाक्स में बंद  
प्रधान पद- 690 पदों में से दो पर निर्विरोध जीत। अब 688 पदों के लिए हुआ मतदान।  
क्षेत्र पचंयात सदस्य- 1257 पदों में से 83 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं, अब 1174 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
ग्राम पंचायत सदस्य- 9180 पदों पर 6441 निर्विरोध जीत चुके हैं। अब सिर्फ 2739 प्रत्याशी रह गए। 
जिला पंचायत सदस्य- 51 पदों के लिए हुआ मतदान। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed