फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BDC candidate murder case followup

अवैध संबंध बने थे बीडीसी प्रत्याशी की हत्या की वजह

Sun, 18 Apr 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
BDC candidate murder case followup
-गांव ललूपुर में बीडीसी उम्मीदवार का हत्यारोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गांव ललूपुर निवासी बीडीसी प्रत्याशी की हत्या की वजह पास के ही एक गांव की रहने वाली महिला से विवाहेतर संबंध थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उसने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू और डंडा भी बरामद कराया। रविवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासे के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी राकेश कुमार लोधी इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी ) का चुनाव लड़ रहे थे। 14 अप्रैल की रात वह वोट मांगने के लिए घर से निकले थे। अगले दिन उनका शव गांव स्थित एक गेहूं के कटे खेत में पड़ा मिला। राकेश की गला रेतकर हत्या की गई थी। वहीं सीने व पेट में भी वार किए गए थे। उक्त मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। रविवार को एसपी अविनाश पांडेय ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बीडीसी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया। बताया कि सीओ सिटी अभय नारायण को जांच के दौरान पता चला कि पास के ही एक गांव के रहने वाली महिला से राकेश के विवाहेतर संबंध थे। वहीं इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप, स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह और सर्विलांस प्रभारी आरएन यादव ने रविवार को जेल तिराहा के पास से महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार व्यक्ति बादशाह ने बताया कि राकेश के उसकी पत्नी के साथ संबंध
थे। 14 अप्रैल की रात दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो आपा खो बैठा। उसने राकेश को पहले तो लाठी मारी। इसके बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। चाकू से सीने व पेट पर भी वार किए। गिरफ्तार आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व लाठी भी बरामद कराई। आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हत्या की एकमात्र चश्मदीद है महिला
पुलिस के अनुसार बादशाह सिंह ने जिस रात राकेश की चाकू से गला काट कर हत्या की थी। उस समय मौके पर उसकी पत्नी चश्मदीद के रूप में मौजूद थी। हत्या करने के बाद बादशाह वहां से चला गया था। घटना वाले दिन से पत्नी भी कहीं चली गई, जो अभी तक नहीं लौटी है। बादशाह के अनुसार उसकी पत्नी के राकेश से 2008 से संबंध हैं। कई बार मना करने पर भी वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed