फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Battle for Aadhar Card Staying in line for hours pushing and shoving and fighting due to crowd

Agra: आधार कार्ड के लिए जंग...घंटों लाइन में लगे रहे, भीड़ के चलते धक्का-मुक्की और मारपीट; फिर भी लाैटे निराश

Tue, 11 Feb 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 11 Feb 2025 12:01 AM IST
सार

लाइन के बीच में घुसने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। महिला ने धक्का दे दिया। सुरक्षागार्ड की मौजूदगी में दोनों में मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने शांत कराया।

विज्ञापन
Battle for Aadhar Card Staying in line for hours pushing and shoving and fighting due to crowd
आधार कार्ड के लिए लगी लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में खंदारी स्थित आधार केंद्र पर लोग आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए सुबह से ही पहुंच रहे हैं। सोमवार को आधार केंद्र खुलने पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान महिलाओं के साथ बच्चे भी कतार में लगे नजर आ रहे हैं। टोकन के लिए ही लोगों को दो-दो घंटे तक धूप में खड़े रहना पड़ रहा है। अंदर काउंटर पर भी भीड़ का सामाना करना पड़ रहा है। इस दौरान धक्का-मुक्की और झगड़ा तक हो रहा है।
विज्ञापन


टोकन लेने के लिए आधार केंद्र पर महिलाओं और पुरुष के लिए अलग-अलग काउंटर हैं। सुबह 11 बजे लाइन के बीच में घुसने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। महिला ने शाहगंज निवासी राधा दक्ष को धक्का दे दिया। इस पर राधा ने भी महिला को धक्का देकर लाइन से बाहर कर दिया। सुरक्षागार्ड की मौजूदगी में दोनों में मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने शांत कराया।
विज्ञापन


शाहगंज से अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ आए महावीर दक्ष ने बताया कि बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए 2 घंटे से पत्नी लाइन में लगी थीं। अचानक एक महिला ने धक्का देकर उन्हें लाइन से बाहर कर दिया। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो वो मारपीट करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला नगर निवासी अंकित माहेश्वरी ने बताया कि बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए 2 घंटे से लाइन में लगा था। नंबर आने पर कल आने के लिए कह दिया है। धूप में 11 बजे से लाइन में खड़े रहने के बाद भी काम नहीं हुआ।


आंवलखेड़ा से अपने पति के साथ आईं राजदुलारी के नाम में संशोधन कराने के लिए केंद्र पर 9 बजे आ गए थे। लाइन में लगने के बाद जब नंबर आया तो संशोधन के लिए मना कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed