{"_id":"5dc12ba18ebc3e014c4b802b","slug":"bateshwar-lok-mela-start-on-amla-navami-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना तीर...उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, आंवल नवमी पर बटेश्वर लोक मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना तीर...उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, आंवल नवमी पर बटेश्वर लोक मेला शुरू
Tue, 05 Nov 2019 01:28 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
बटेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु मेला संपन्न होने के बाद अब बटेश्वर तीर्थ में आंवल नवमी पर मंगलवार को लोक मेले का आगाज हो गया है। मेले के साथ यमुना किनारे 101 शिव मंदिर शृंखला के घाट चमकने लगे हैं।
यमुना घाटों पर प्रकाश के अलावा नदी किनारे बैरीकेडिंग कराई गई है। सुरक्षा के लिहाज से पीएसी के गोताखोर मोटरबोट के साथ पहुंच गए हैं। पुलिस चौकी भी गठित हो गई है।
देवोत्थान एकादशी पर साधु संत महामंडलेश्वर बाबा बालक दास के नेतृत्व में शाही स्नान करेंगे। विभिन्न संप्रदायों के साधु संतों के अखाडे़ सज गए हैं। धार्मिक आयोजनों के साथ ही भंडारों का दौर शुरू हो गया है।

बाजारों में छाई रौनक
दुकान आवंटन के साथ ही बाजारों में रौनक छाने लगी है। मनोरंजन के साधनों से लेकर रोजमर्रा के जीवन में उपयोग आने वाले सामान की दुकानें भी सज गई हैं। कंघी बाजार, हींग बाजार, पत्थर बाजार, कंबल बाजार, खजला बाजार आदि में दुकानें लग गई है।
मेला कोतवाल बीआर दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से लोक मेले के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यातायात, आंसू गैस, अग्निशमन, घुड़सवार और तैराक पुलिस का इंतजाम किया गया है।
मेला कोतवाल बीआर दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से लोक मेले के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यातायात, आंसू गैस, अग्निशमन, घुड़सवार और तैराक पुलिस का इंतजाम किया गया है।