फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar

बटेश्वर मेले को मिलेगी पर्यटन मेले की पहचान

Wed, 28 Oct 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bateshwar
 नौ से 30 नवंबर तक चलने वाले बटेश्वर मेले को पर्यटन मेले के रूप में पहचान दिलाने की कोशिश शुरू हो गई है। मंगलवार को बटेश्वर पहुंचकर डीएम-एसएसपी ने मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मेले का प्राचीन गौरव लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लायन सफारी इटावा और ताज महल आगरा देखने आने वाले पर्यटकों को बटेश्वर लाने की योजना है। एसएसपी ने मेले को चार जोन में बांटकर सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि मेला परिसर में अव्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम और एसएसपी ने बटेश्वर का दौरा किया। जिला पंचायत, तहसील प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट के साथ बैठक कर उन्होंने मेले की तैयारियों की जानकारी ली। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार और जिला पंचायत के एएमए सुरेश चन्द्र यादव को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

4.56 करोड़ की लागत से हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। पशुओं और श्रद्धालुओं के इलाज के लिए सीएमओ डॉ. बीएस यादव को निर्देश दिए। सुरक्षा इंतजामों को लेकर एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने एसपी देहात को मेले में फोर्स तैनात करने को कहा। 34 पुलिस चौकियों के अलावा चार पुलिस चौकियां कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेगी। मेले को चार जोन में बांटा जाएगा। बैठक के बाद उन्होंने मंदिर और घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम उमाशंकर, तहसीलदार कुमार संजय, मेला प्रभारी दिनेश पांडेय, जिला पंचायत की इंजीनियर शोभा भास्कर, मंदिर ट्रस्ट के हर नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed