{"_id":"69124a21e54fca2f8909bce0","slug":"bateshwar-fair-monday-of-devotionbath-of-faith-agra-news-c-25-1-agr1008-913800-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटेश्वर मेला: श्रद्धा का सोमवार....आस्था का स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटेश्वर मेला: श्रद्धा का सोमवार....आस्था का स्नान
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर में सोमवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। शिव मंदिर शृंखला के घाट पर यमुना में दिनभर आस्था की डुबकी लगी। स्नान, दर्शन, पूजन के बाद लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। भले ही जिला पंचायत ने औपचारिक रूप से बटेश्वर मेले का समापन कर दिया है, लेकिन सोमवार को बटेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान जैसा नजारा दिखा।
शिव मंदिर शृंखला के घाट पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया। स्नान के बाद ब्रह्मलाल जी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। महिला श्रद्धालुओं ने अपने सौभाग्य के लिए शिव-पार्वती की शृंगार पूजा की। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालु बटेश्वर मेले में पहुंचे। विभिन्न शिव मंदिरों में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने बटेश्वर मेले में गृहस्थी के सामानों की खरीदारी भी की। हींग बाजार, कंबल बाजार, बक्सा बाजार, काठ बाजार, पत्थर बाजार, मीना बाजार में दिन भर भारी भीड़ रही। महिलाओं कमलेश, विमलेश, गीता, चंद्रावली, मोहश्री ने बताया कि सालभर के लिए मेले से हींग खरीदी है। कुछ ने पत्थर की चाकी सिल वटना खरीदे। कुछ ने रई, चलनी, मूसल खरीदे हैं। जनवेद, सियाराम, मोहनलाल, मान सिंह ने बताया कि बटेश्वर मेला से बक्सा लिया है, लोहे का सामान खरीदा है। सर्दी से बचाव के लिए कंबल और रजाई लिए हैं। बटेश्वर मेले में मनाेरंजन के साधनों पर भी भारी भीड़ रही।