फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar Corridor: Former minister inspects after the dome of the Yagyashala collapses

बटेश्वर कॉरिडोर : यज्ञशाला का गुंबद गिरने के बाद पूर्व मंत्री ने किया निरीक्षण

Tue, 14 Apr 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bateshwar Corridor: Former minister inspects after the dome of the Yagyashala collapses
बटेश्वर कोरीडोर गुंबद घटना की जानकारी लेते पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह सिंह l
बटेश्वर। तीर्थ स्थल बटेश्वर में 12 अप्रैल दोपहर निर्माणाधीन कॉरिडोर की नवनिर्मित यज्ञशाला का गुंबद गिरने की घटना के बाद 13 अप्रैल को मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने दोपहर करीब तीन बजे मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पर्यटन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन




निरीक्षण के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि गुंबद गिरने के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब गुंबदों का डिजाइन नए सिरे से तैयार किया जाएगा, जिसके लिए आईआईटी रुड़की की मदद ली जाएगी। उन्होंने इंजीनियरों और ठेकेदारों को हिदायत दी कि पुनर्निर्माण पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर वीके चौहान, उप परियोजना अधिकारी संदीप चौधरी, ठेकेदार श्रीनिवास गोयल, इंजीनियर एसपी दुबे, पर्यटन अधिकारी पंकज कुमार, आकाशदीप, विशाल श्रीवास्तव, इंजीनियर बिंटू सिंह, पीयूष गुप्ता, अलकेंद्र जादौन, पुलकित भदौरिया, अजय भदौरिया और शिवा गुर्जर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed