फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bateshwar 1

हरितालिका तीज पर बन रहा सर्वार्थ सिद्ध, अमृत और गज केसरी योग

Sun, 04 Sep 2016 01:20 AM IST
हरितालिका तीज पर बन रहा सर्वार्थ सिद्ध, अमृत और गज केसरी योग
हरितालिका तीज पर बन रहा सर्वार्थ सिद्ध, अमृत और गज केसरी योग Updated Sun, 04 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
bateshwar 1
हरितालिका तीज पर बन रहा सर्वार्थ सिद्ध, अमृत और गज केसरी योग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरितालिका तीज पर रविवार को हस्त नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्ध, अमृत और गज केसरी योग बन रहा है। इस दौरान व्रत रखने वाली महिलाओं के अखंड सौभाग्य के लिए की गई पूजा पुण्य फलदायी साबित होगी। बटेश्वर के गौरीशंकर मन्दिर में पूजन कें लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य शिव शरण पारासर ने बताया कि भादों महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को शिव को पाने के लिए पार्वती ने व्रत रखा था। तब भगवान भोलेनाथ ने प्रसन्न होकर मां पार्वती को वरदान दिया था कि इस तिथि को जो भी सुहागिन अपने पति की दीर्घ आयु की कामना के लिए व्रत पूजन करेगी। उनकी मनोकामना पूरी होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह पांच बजे से हरितालिका तीज लग जायेगी। सुबह छह से शाम साढे़ आठ बजे तक पूजन पुण्य फलदायी रहेगा। हरितालिका तीज पर हस्त नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्ध योग, अमृत सिद्ध योग और गज केसरी योग बन रहा है। इन शुभ योगों में व्रत और पूजन से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इस दिन जहां सुहागिनें अपने पति की दीर्घ आयु के लिए व्रत रखेंगी। वहीं, कन्यायें अपने लिए योग्य वर की कामना के साथ व्रत रखेंगी। बटेश्वर के मंदिर महंत जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि इस बार हरितालिका तीज पर विशेष योग बनने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं के पहुंचने की संभावना है। बटेश्वर के गौरीशंकर मंदिर में पूजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed