{"_id":"5c58544dbdec2273a3396f61","slug":"basketball-championship-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल चैंपियनशिप: 'एकलव्य' और 'बाहुबली क्लब' के बीच होगा सेमीफाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल चैंपियनशिप: 'एकलव्य' और 'बाहुबली क्लब' के बीच होगा सेमीफाइनल
Mon, 04 Feb 2019 08:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Feb 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
basketball
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सीनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई कांटेदार मुकाबले खेले गए। जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित कराई जा रही चैंपियनशिप में पहले मैच में एकलव्य क्लब ने देव श्रद्धा क्लब को 69-50 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सोमवार को एकलव्य क्लब की ओर से अमित ने 23 अंक और अनिल ने 24 अंक बनाए। देव श्रद्धा क्लब की ओर से सर्वाधिक 19 अंक गीतम ने हासिल किए। दूसरे मैच में एचपीएस ब्रॉदर्स ने बाहुबली क्लब को 43-35 से हरा दिया। एचपीएस ब्रॉदर्स क्लब की ओर से शिवान ने सर्वाधिक 16 अंक बनाए।
बाहुबली क्लब की ओर से हरीश और नरेंद्र ने दस-दस अंक हासिल किए। मैच से पूर्व होली पब्लिक स्कूल के निदेशक शम्मी तोमर, डॉ. हरि सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
जिला बास्केटबाल संघ के संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल ने संचालन किया। मैचों में निर्णायक की भूमिका सचिन दत्त जोशी, राहुल सक्सेना, राजवीर सिंह, शैलेंद्र सोनी, जितेंद्र जैन, आलोक कुमार, उमेश साहू ने निभाई।