फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barsana People will play Lathmar Holi In Nandgaon Today In Mathura

नंदगांव में लठामार होली आज: श्रीकृष्ण के गांव में रंगोत्सव का उल्लास, बरसाना के हुरियारों पर बरसेंगी लाठियां

Sat, 12 Mar 2022 12:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 12:20 AM IST
सार

बरसाना में शुक्रवार को लठामार होली का आयोजन हुआ। आज इसका आनंद श्रीकृष्ण के नंदगांव में बरसेगा। लठामार होली देखने हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
Barsana People will play Lathmar Holi In Nandgaon Today In Mathura
ब्रज की लठामार होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में राधारानी के गांव बरसाना के बाद शनिवार को श्रीकृष्ण के नंदगांव में लठामार होली का आनंद बरसेगा। इसे लेकर नंदगांव की हुरियारिनों ने शुक्रवार को ही अपनी तैयारियां पूरी कर लीं। हुरियारिनें सोलह शृंगार कर लठामार होली चौक पर पहुंचेंगी। नंदबाबा मंदिर के सेवायत वंशी गोस्वामी ने बताया कि तीन कुंतल टेसू के फूलों से 50 ड्रम प्राकृतिक रंग तैयार किया गया है। हुरियारों पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां, टेसू के फूलों का रंग बरसाया जाएगा। विभिन्न प्रकार के फूलों से रंगोली सजाई जाएगी। यशोदा कुंड पर भांग ठंडाई से स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन

फगुआ मांगने के बहाने आएंगे हुरियारे 

बरसाना की लठामार होली के अगले दिन सखा स्वरूप ग्वाल (हुरियारे) नंदगांव में होली का फगुआ मांगने आएंगे। नंदभवन में बरसाना के हुरियारों का भव्य स्वागत किया जाएगा। अबीर-गुलाल की वर्षा और होली के गीतों के बीच नंदगांव की हुरियारिनें बरसाना के हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियां बरसाएंगी। द्वापर युग की इस अनूठी परंपरा को लेकर हुरियारिनों में खासा उत्साह है। रंगीली गली और लठामार होली चौक पर आयोजन होगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश-विदेशों से हजारों श्रद्धालु इस अद्वितीय लीला के साक्षी बनेंगे। 

विज्ञापन

शुक्रवार को बरसाना में हुई थी लठामार होली 

शुक्रवार को नंदगांव के हुरियारे बरसाना की हुरियारिनों की लाठियों के वार को सहने के लिए हाथों में ढाल लिए घरों से निकले। धोती, बगलबंदी, पीतांबरी से सुसज्जित हुरियारे नंदभवन पहुंचे। यहां हुरियारों ने समाज गायन में भाग लिया। इसके बाद हुरियारों ने बुजुर्गों के पैर छुए और बरसाना जाकर होली खेलने की अनुमति मांगी। इसके बाद बरसाना में जाकर लठामार होली खेली। बरसाना की हुरियारिनों ने हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियां बरसाईं। इस दौरान खूब हंसी-ठिठोली हुआ। रंग बरसे। हजारों लोग लठामार होली देखने बरसाना पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed