फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barsana Laddu Mar Holi: 20 Quintal Laddus Will Be Showered, Devotees Arrive In Large Numbers Blocked Roads

बरसाना की लड्डू होली: 20 क्विंटल लड्डुओं की की गई वर्षा, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु; जाम हुईं सड़कें

Sun, 17 Mar 2024 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 11:52 AM IST
सार

Barsana Holi 2024 : बरसाना में लड्डू होली खेली गई। इस होली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु  पहुंचे। खास बात ये है कि इस बार बरसाना में बने लड्डू से ही होली खेली गई।

विज्ञापन
Barsana Laddu Mar Holi: 20 Quintal Laddus Will Be Showered, Devotees Arrive In Large Numbers Blocked Roads
बरसाना मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में रविवार को लड्डू होली का आयोजन किया गया। इसका देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। इस बार बरसाना में तैयार लड्डू ही लुटाए गए। भक्तों को किसी प्रकार से फूड पॉइजनिंग आदि की समस्या का ध्यान रखते हुए यह कदम उठाया गया है। बाहर से लाए गए लड्डुओं को लाड़लीजी मंदिर में नहीं लुटाया गया।

विज्ञापन


विश्वविख्यात लठामार होली की पूर्व संध्या पर लाड़लीजी मंदिर में लड्डू होली मनाई गई। इसको देखने के लिए लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। लड्डू होली को लड्डू प्रसाद के रूप में पांडे द्वारा कई टन लड्डू लुटाए गए। लड्डू प्रसाद को पाने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर इन्हें लूटा।
विज्ञापन


लड्डू प्रसाद खाने से श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग के शिकार न हों इसके लिए एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवस्तव ने मंदिर समिति के सदस्य प्रवीण गोस्वामी से बाहरी लड्डू प्रसाद को रोकने की सहमति मांगी। इस पर मंदिर रिसीवर ने भी ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसडीएम को अपनी सहमति दी। इससे पहले एसडीएम ने कस्बे की चुनिंदा दुकानों से ही लड्डू लाने की अपील भी श्रद्धालुओं से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed