फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barrier was broken in a dispute over taking out the vehicle without paying toll

Agra News: टोल दिए बिना वाहन निकालने के विवाद में तोड़ा बैरियर

Wed, 27 Aug 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Barrier was broken in a dispute over taking out the vehicle without paying toll
बेवर के तरावादेव टोल प्लाजा पर धरना देते किसान नेता।  - फोटो : बेवर के तरावादेव टोल प्लाजा पर धरना देते किसान नेता।
बेवर। जीटी रोड हाईवे के तरावा देव टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर बागपत के किसान और टोल कर्मियों के बीच बुधवार तड़के पांच बजे विवाद हो गया। किसान नेता होने के गाड़ी को फ्री निकलवाने की कोशिश की। टोल कर्मियों से विवाद होने पर टोल बैरियर को तोड़ दिया। इसके बाद कुछ किसान नेता भी पहुंच गए। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद हुआ। बागपत के किसान नेता ने गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी राहुल चौधरी अपने काम से कानपुर जा रहे थे। तरावा देवा टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से गाड़ी को फ्री निकलाने को कहा। टोल कर्मियों ने मना किया। कुछ देर हुई बहस के बाद गाड़ी से बैरियर तोड़ दिया। इसके बाद भाकियू टिकैत जिला अध्यक्ष मुकेश यादव सूचना पर कई नेताओं के साथ पहुंचे। करीब आधे घंटे तक टोल को दोनों तरफ से फ्री करा दिया।
विज्ञापन


टोल प्लाजा मैनेजर विजय सिंह चौहान व भाकियू टिकैत के पदाधिकारियो के बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने वार्ता हुई। गाड़ी में हुए नुकसान को ठीक करने पर सहमति बनने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed